{"_id":"69bb0adc1e4a62bfd409e9f4","slug":"firozabad-news-eid-namaj-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-170292-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ईदगाह कमेटी की बैठक में किया आह्वान सड़क पर नहीं पढ़ें नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ईदगाह कमेटी की बैठक में किया आह्वान सड़क पर नहीं पढ़ें नमाज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ईदगाह कमेटी की मौलाना मोहम्मद सफी कासमी की अध्यक्षता में मस्जिद मेवा फरोशां में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस्लामियां कालेज के फील्ड में पीछे काफी ढेर लगे हैं उनको साफ कराया जाए। पर्याप्त मिट्टी को डलवाया जाए।
ईदगाह कमेटी की बैठक में मौलानाओं ने सभी रोजेदारों से अपील की है कि ईद उल फितर की नमाज के वक्त से 15 मिनट पहले ही नमाज स्थल (ईदगाह) पर पहुंच जाएं। सफें तरतीब से और बराबर-बराबर बनाई जाएं। बीच में खाली जगह नहीं छोड़े। मोटर साइकिल से आने वाले हजरात व सेंटर चौराहे की ओर से आने वाले नमाजी जलेसर रोड से होकर इस्लामियां इंटर कालेज के अंदर से आएं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार सड़क पर कोई नमाज अदा नहीं करें। अगर कोई साहब सड़क पर नमाज अदा करेंगे तो फिर प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। उन्होंने ईदगाह के गेट पर सफेदी कराने एवं साफ सफाई का काम तेजी से कराए जाने की मांग की। इस बैठक में ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद, मुफ्ती रजीउद्दीन, मुफ्ती तनवीर, मुफ्ती कासिम रजी, मुफ्ती हुजैफा, हाजी जमीरुल इस्लाम, गौहर खां,असद अहमद खां, मोहम्मद ताहिर आदि शामिल थे।
-- -- --
नमाज का वक्त मुकर्रर
ईदगाह -8.30 बजे
जामा मस्जिद-8.45 बजे
शाही मस्जिद -9.00 बजे