{"_id":"69bda636c4219d43a10a390d","slug":"firozabad-news-eid-alvida-juma-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-170404-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शांति और सौहार्द के साथ अलविदा जुमा, ईद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शांति और सौहार्द के साथ अलविदा जुमा, ईद आज
विज्ञापन
फोटो-11 ईद उल फितर को लेकर जामा मस्जिद पर बातचीत करते एसएसपी सौरभ दीक्षित। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। जिले में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाजियों ने मस्जिदों और ईदगाहों के भीतर ही इबादत की। अब शनिवार को जिले भर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नमाज केवल ईदगाह और मस्जिद परिसर के भीतर ही होगी। सड़कों पर भीड़ जमा करने या नमाज पढ़ने पर सख्त पाबंदी है।
चांद का दीदार शुक्रवार शाम होने के साथ ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में खुशी एवं उल्लास का माहौल छा गया। मस्जिदों से शनिवार को ईद उल फितर होने का ऐलान किया गया। बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी दिखाई दी। ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए कौन सी ड्रेस पहनकर जाएंगे इसकी तैयारी शुरू कर दी।
नगर निगम की टीमें साफ सफाई के साथ चूने का छिड़काव कराने को निकलीं। अधिकारी खुद ही टीमों की निगरानी कर रहे थे। रमजान माह में एक माह तक रोजा रखने के बाद आने वाले ईद उल फितर के त्योहार की हर किसी को इंतजार था। एलान के बाद बाजारों में मिष्ठान एवं नमकीन की दुकानों पर भीड़ लगी थी। टेलरों की दुकानों पर कपड़े उठाने के साथ जूता एवं चप्पलों की खरीदारी की गई।
विज्ञापन
एसएसपी का पैदल गश्त और सीसीटीवी पर जोर : एसएसपी सौरभ दीक्षित ने एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी प्रवीन तिवारी एवं थाना प्रभारी उत्तर अंजीश कुमार सिंह व थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह, रसूलपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के साथ कैलादेवी मंदिर के अलावा मुख्य बाजारों में भ्रमण किया। पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का एहसास देखने को मिला। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
साथ ही सभी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जागरूक किया गया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की छोटी या बड़ी सूचना मिलने पर तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाने को सूचित करें। पुलिस द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने अपील की है कि आगामी त्योहारों को शालीनता, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।