फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news contract workers died

Firozabad News: विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 17 Jul 2026 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
firozabad news contract workers died
सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र के करहल रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार शाम एक संविदा कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बिजली घर पर मौजूद स्टाफ आनन-फानन में कर्मचारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को परिजन को सौंपा।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना करहल के गांव सहजनपुर निवासी रविंद्र कुमार (45) बुधवार को भी अपने घर से सिरसागंज के करहल रोड स्थित बिजली घर पर ड्यूटी करने आए थे। शाम को काम के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक रविंद्र अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह दो भाइयों और चार बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। रविंद्र अपने पीछे दो बेटों और दो बेटियों समेत परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन


करंट या बीमारी... पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की असली वजह
संविदा कर्मचारी रविंद्र कुमार की मौत के बाद मौत के कारणों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ जहां पुलिस इसे बीमारी के कारण हुई मौत मान रही है, वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। परिजनों का कहना है कि रविंद्र की मौत सामान्य नहीं है। वह बिजली घर पर मेंटेनेंस का काम कर रहा था, उसी दौरान अचानक जोरदार करंट लगने से उसकी जान चली गई। परिजनों ने ड्यूटी के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने का भी अंदेशा जताया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बीमारी के चलते हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed