फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: National Seminar on Metamorphosis in Sports and Yoga Science

फिरोजाबाद: खेल और योग विज्ञान में कायापलट विषय पर हुई राष्ट्रीय सेमिनार

Wed, 06 Oct 2021 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Firozabad: National Seminar on Metamorphosis in Sports and Yoga Science
शिकोहाबाद। आदर्श कृष्ण महाविद्यालय (एके कॉलेज) में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें स्वागत संबोधन एके डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मोकम सिंह ने किया। इसमें 300 से अधिक विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया। सेमिनार का विषय ‘खेल और योग विज्ञान में कायापलट और समकालीन प्रवाह’ था।
विज्ञापन

सेमिनार के संयोजक डॉ. अनिल कुमार यादव रहे। सेमिनार को 4 सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम दिवस के मुख्य वक्ता डॉ. मंजू लता एसोसिएट प्रोफेसर एटीआरके कॉलेज, अलीगढ़ एवं डॉ. राकेश तोमर, फैकल्टी किंग फहद यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड मिनरल्स, सऊदी अरब रहे। जबकि दूसरे दिन के मुख्य वक्ता डॉ. उषा एस नायर एसोसिएट प्रोफेसर साईं एलएनसीपीई त्रिवेंद्रम और तकनीकी सत्र के अध्यक्ष डॉक्टर यूसी यादव रहे।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में संयोजक का पदभार डॉक्टर जगदीश यादव विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग ने संभाला। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर आलोक कुमार राय मुख्य संरक्षक रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर जगदीश यादव ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमिनार के दौरान 4 सर्वोत्तम प्रस्तुति देने वालों की घोषणा की। पहले सत्र में तन्वी सिंह शोधार्थी राष्ट्र रक्षा यूनिवर्सिटी गुजरात रहीं। दूसरे सत्र में संजीव यादव शोधार्थी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर और तीसरे सत्र में शबनम बानो शोधार्थी काशी विश्वविद्यालय बनारस एवं अंतिम सत्र में केतूल कुमार शोधार्थी काशी विश्वविद्यालय बनारस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed