फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad Festival: Painting begins with making of pandal

फिरोजाबाद महोत्सव : पंडाल बनाने के साथ रंगरोगन शुरू

Sat, 25 Jan 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Firozabad Festival: Painting begins with making of pandal
फिरोजाबाद महोत्सव के लिए पंडाल तैयार करते श्रमिक। - फोटो : फिरोजाबाद महोत्सव के लिए पंडाल तैयार करते श्रमिक।
फिरोजाबाद। नगर के पीडी जैन इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले फिरोजाबाद महोत्सव की तैयारी तेज हो गई। पंडाल लगाने के साथ आसपास एरिया में रंगरोगन करने का काम प्रारंभ कर दिया। इधर प्रशासन की ओर से रात्रि कार्यक्रमों के साथ-साथ दिन में होने वाले कार्यक्रमों को फाइनल रूप देने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का प्रयास अधिक से अधिक जनता सहभागिता कर सके इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। फिरोजाबाद महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के साथ पर्यटन विभाग के द्वारा तैयारी की जा रही है। कार्यक्रमों की शुरुआत पहली फरवरी से होगी। इसके बाद लगातार 7 फरवरी तक कार्यक्रम संचालित होंगे। कार्यक्रम स्थल पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में कार्यक्रम स्थल पर मंच के साथ पंडाल बनाने का काम युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं महोत्सव में लगने वाली दुकानों के काउंटर अलग से लगाए जा रहे है। फूड कार्नर के साथ-साथ विभिन्न उत्पादों की खरीदारी भी लोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव स्थल के आसपास ओवरब्रिज की दीवारों की पुताई कराई जा रही है, जिससे आसपास का एरिया साफ सुथरा दिखाई दे। प्रवेश द्वार के साथ ही अन्य तैयारी की जा रही हैं। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने बताया कि फिरोजाबाद महोत्सव को इस बार अलग थीम पर होगा। बेहतर कलाकारों को बुलाने का काम किया जा रहा है। दिन में स्कूली छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटकों का मंचन होगा। रात में अन्य कार्यक्रमों की शृंखला रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रथम दिन कुमार विश्वास का शो रहेगा। इसके साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। हेमंत ब्रजवासी, मालिनी अवस्थी, बाॅलीवुड कलाकार मोनाली ठाकुर, काॅमेडी नाइट के साथ-साथ अंतिम दिन कन्हैया मित्तल के भजन भी होंगे। हम सभी का प्रयास इस महोत्सव से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का है। इसकी तैयारी सभी विभागों की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed