{"_id":"60e85cd18ebc3e49c4241d60","slug":"firozabad-court-legal-advice-camp-rastriya-lok-adalat-district-legal-service-authority-judge-sanjeev-faujdaar-firozabad-news-agr499118869","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक 10 जुलाई को, 21 हजार वाद निस्तारण का रखा है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक 10 जुलाई को, 21 हजार वाद निस्तारण का रखा है लक्ष्य
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दस जुलाई को जिला जज संजीव फौजदार की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय प्रांगण में होगा। शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजय भनोट इलाहाबाद हाई कोर्ट करेंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत में 21 हजार वाद निस्तारित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
कोरोना का संक्रमण कम होने के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज संजीव फौजदार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसमें वैवाहिक, श्रम, बैंक, राजस्व, मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, टेलीफोन सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के माध्यम से किया जाएगा।
राजस्व न्यायालयों में भी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज आजाद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 21 हजार वाद निस्तारित किए जाने का लक्ष्य रखा है।