{"_id":"63a70e622591bf41e14bc540","slug":"firozabad-37-5-quintal-waste-made-of-harmful-dyes-seized-factory-sealed-firozabad-news-agr557941549","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद : हानिकारक रंगों से बनी 37.5 क्विंटल कचरी जब्त, फैक्टरी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद : हानिकारक रंगों से बनी 37.5 क्विंटल कचरी जब्त, फैक्टरी सील
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक बेकरी की दुकान पर केक का सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कचरी की एक फैक्टरी पर छापा मारकर 37.5 क्विंटल कचरी जब्त की। कचरी का निर्माण करने में हानिकारक रंगों का प्रयोग हो रहा था। फैक्टरी संचालक पर लाइसेंस भी नहीं था। नमूना भरने के साथ फैक्टरी को सील किया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन की टीम को कश्मीरी गेट क्षेत्र में कचरी निर्माण होने की जानकारी मिली। सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह के निर्देशन में रात में टीम ने यहां पर छापा मारा। यहां पर 37.5 क्विंटल कचरी बनी हुई मिली। इसमें हानिकारक रंगों का प्रयोग किया जा रहा था। टीम ने कचरी को जब्त कर लिया है। वहीं सैंपल भरा है।
मांगने पर फैक्टरी संचालक कोई लाइसेंस भी नहीं दिखा पाए। इस पर टीम ने फैक्टरी को अग्रिम आदेशों तक के लिए सील (बंद) करा दिया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि फैक्टरी से अन्य जिलों में भी सप्लाई की जाती थी। जो रंग पाया गया, वो खाने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
बेकरियों पर छापा, केक एवं क्रीम के सैंपल भरे
क्रिसमस के पर्व को देखते हुए केक की डिमांड बढ़ गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषध प्रशासन की टीम ने शनिवार को बेकरी पर छापा मारा। कटरा बाजार स्थित अजय कुमार के अर्पित केक हाउस पर पहुंचने पर टीम को केक की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। टीम ने लाइसेंस मांगा तो दुकानदार लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। दुकान से केक का सैंपल टीम ने भरा।
बेकरी निर्माण इकाई चतुर्वेदी कंपाउंड अजय कुमार के यहां से टीम ने क्रीम का नमूना भरा। हालांकि बेकरी का पंजीकरण विभाग में था। सूर्या नगर में स्थित राजकुमार की गुप्ता की बेकरी से मैदा का सैंपल भरा। वहीं कोटला रोड फिरोजाबाद स्थित पीयूष गोयल की दुकान से रंग का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है।