{"_id":"6137a4a98ebc3e075904683e","slug":"firozaba-nagar-nigam-firozabad-news-up-news-firozabad-hindi-news-malaria-and-dengue-fever-dm-chandra-vijay-black-fever-mosquito-medicine-firozabad-news-agr506728091","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने हरी झंडी दिखाकर डेंगू की रोकथाम के लिए रवाना कीं निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने हरी झंडी दिखाकर डेंगू की रोकथाम के लिए रवाना कीं निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें
विज्ञापन
जैन मंदिर चौराहे से डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव और लोगों को जागरूक करने के लिए स?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डीएम चंद्रविजय सिंह ने डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार की रोकथाम के लिए मंगलवार को सुभाष तिराहे से एक साथ टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि ये टीमें शहर के गली-मोहल्लों के साथ नई आबादी वाले इलाकों में एंटीलार्वा का छिड़काव, फॉगिंग किए जाने के साथ आमजन को जागरुक करने का काम करेंगी।
डेंगू, मलेरिया एवं बुखार की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन हर दिन नई प्लानिंग के तहत काम कर रहा है। मंगलवार को डीएम चंद्रविजय सिंह, सीडीओ चर्चित गौड़, नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा की मौजूदगी में शहर में बुखार की रोकथाम करने वाली टीमोें को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में ही नहीं बल्कि शिकोहाबाद, टूंडला, सिरसागंज नगर पालिका के साथ ही नगर पंचायत जसराना, फरिहा, एका एवं मक्खनपुर क्षेत्र में इसी तरह टीमों को तैनात किया है। ताकि नई आबादी वाले इलाकों में बीमारी की रोकथाम की जा सके।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्प्रे मशीनों सहित कर्मचारी, एंटी लार्वा का छिड़काव करने वाले टैंकर, फॉगिंग मशीनें व लाउडस्पीकर लगे वाहन, जागरूकता पोस्टर बैनरों का वितरण करने वाली टीमें, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण करने वाली टीमों को एक साथ रवाना किया गया। डीएम ने सीडीओ के साथ सौ शैय्या अस्पताल में जाकर भर्ती मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी की। डीएम ने इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता एवं मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा को मरीजों को बेहतर उपचार देने की हिदायत दी।