फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firojabad got gift of multi story building

मल्टी स्टोरी की मिली सौगात

Thu, 29 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 29 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
firojabad got gift of multi story building
पुरानी तहसील परिसर में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के लिए डीएम द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मोहर लगा दी है। आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को स्थानीय अधिकारियों के साथ उस स्थान का निरीक्षण किया जहां बिल्डिंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासन ने पुरानी तहसील परिसर के साथ थाना दक्षिण और उसके आसपास पड़ी भूमि पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। बिल्डिंग में एक छत के नीचे कई विभागों के दफ्तर बनेंगे। नोएडा की तर्ज पर इसे बनाने का खाका खींचा गया था। इस प्रस्ताव पर शासन ने मोहर लगा दी है। निर्माण कार्य के लिए शासन की अनुमति मिलने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर एसपी सिंह टीम के साथ गुरुवार को फीरोजाबाद आए। उन्होंने स्थानीय विप्रा अधिकारियों के साथ तहसील, थाना दक्षिण, पुलिस क्लब और पुराने पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तैयार किया गया नक्शा भी देखा। हालांकि दक्षिण थाने के दस्तावेज नहीं मिल सके।
विज्ञापन


क्या-क्या होगा मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में
- बिल्डिंग करीब सात मंजिला होगी।
- लिफ्ट भी लगाई जाएगी।
- भूतल पर पार्किंग की व्यवस्था।
- थाने को शिफ्ट किया जाएगा।
- फोर्स के रहने के लिए बैरक।
- बैंकों को भी शिफ्ट किया जाएगा।
- मार्केट के लिए दुकानों का निर्माण।
- कई अन्य कार्यालय के दफ्तर बनेंगे।

नोएडा और दिल्ली की तर्ज पर होगा निर्माण
आगरा से आए विप्रा के प्रोजेक्ट मैनेजर एसपी सिंह ने बताया मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण नोएडा और दिल्ली की तर्ज पर किया जाएगा। इससे लोगों को जाम और अन्य दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्थान हो सकते हैं खत्म
नया निर्माण होने के बाद थाना दक्षिण, पुलिस क्लब, पुराने कंट्रोल रूम का भवन। दक्षिण थाने के पीछे बने शौचालय को ध्वस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed