{"_id":"66955fa5ece943b3730f34c9","slug":"firing-on-a-young-man-who-was-bringing-potatoes-from-the-cold-storage-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-129107-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शीतगृह से आलू निकालकर ला रहे युवक पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शीतगृह से आलू निकालकर ला रहे युवक पर फायरिंग
Mon, 15 Jul 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सोमवार शाम एटा रोड पर फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां खून से लथपथ हालत में एक युवक मिला। उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने अज्ञात हमलावरों द्वारा उस पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पलिया खुर्द निवासी देवराज (45) सोमवार शाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा रोड पर मां अंजनी शीतगृह से आलू के तीन पैकेट निकालकर जा रहे थे। वह जब आलू के पैकेट ई-रिक्शा में रखवाकर कुछ दूरी पर पहुंचा था, तभी अचानक कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद उस पर किसी अज्ञात हमलावर ने फायरिंग कर दी। इससे उसके सिर में खून बहने लगा। वह खून से लथपथ हो गया। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसने घायल युवक को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
घायल युवक ने बताया कि गोली उसके सिर से रगड़ती हुई चली गई। घायल का जिला संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस एवं चिकित्सक प्रथम दृष्टया इस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक के सिर में घाव है, लेकिन वह किसी नुकीली चीज से किया हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।