{"_id":"6546853e5e1daaf97205eed9","slug":"firing-on-a-businessman-sitting-in-a-shop-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-9044-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दुकान पर बैठे व्यापारी पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दुकान पर बैठे व्यापारी पर की फायरिंग
Sat, 04 Nov 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। कस्बे के मीना बाजार में शनिवार शाम दुकान पर बैठे व्यापारी पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। वारदात के बाद युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही व्यापारी मौके पर एकत्रित हो गए और विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने घटना पर जांच के बाद हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
कस्बा जसराना के मोहल्ला बनियात निवासी पारस जैन कस्बा के मीना मार्केट में कपड़े की दुकान किए हैं। शनिवार रात 8:15 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए और उन पर तमंचे से फायर कर दिया। फायर होने पर पारस नीचे झुक गया जिससे उसकी जान बच गई। फायरिंग की आवाज सुन अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए। इस दौरान युवक फायरिंग करते हुए फरार हो गए। कस्बे के व्यस्ततम बाजार मीना मार्केट में फायरिंग की सूचना मिलते ही व्यापारी एकत्रित हो गए।
जानकारी मिली तो थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारी से घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पारस जैन ने बताया कि उनके चाचा शिकोहाबाद रोड पर चाय की दुकान किए हैं। जहां शाम के समय दो युवक आए और बल्ब जलाने को लेकर गाली गलौज करने लगे। इस दौरान जान से मारने की भी धमकी दी थी। इसकी तहरीर थाने पर दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर हमलावरों की हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राम गोपाल पप्पू लोधी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी, दिनेश लोधी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन शिवहरे आदि लोग एकत्रित हो गए और घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया व्यापारी के साथ घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी।