{"_id":"653d5573452fa100210a1f2c","slug":"firing-for-demanding-money-for-food-firozabad-news-c-163-1-sagr1016-7578-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खाने के रुपये रुपये मांगने पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खाने के रुपये रुपये मांगने पर की फायरिंग
Sun, 29 Oct 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
एटा। होटल पर खाना खाने के बाद रुपये मांगा जाना तीन लोगों को नागवार गुजरा। दबंगई दिखाते हुए होटल मालिक से हाथापाई की। होटल न खुलने की धमकी दी। अगले दिन आकर फायरिंग कर दी। फायर मिस होने पर होटल मालिक बच गया। उसने अपनी जान-माल का खतरा जताया है। यह वारदात शहर के जीटी रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने होटल नीलकंठ की है।घटना 26 अक्तूबर की रात से शुरू हुई। होटल मालिक भूरे निवासी काशीराम कालॉनी के अनुसार 26 अक्तूबर की रात करीब 12.30 बजे होटल पर प्रियांशु यादव उर्फ तूफानी निवासी निधौली रोड चौंचावनगांव और उसके तीन साथी आए। ये सभी नशे में थे। इन लोगों ने खाना खाया और जाने लगे। जब उनसे रुपये मांगे तो कहासुनी कर हाथापाई पर आमादा हो गए। पुलिस को बुलाया गया तो मामला रफा-दफा कर दिया गया। लेकिन प्रियांशु धमकी देकर गया कि कल सुबह तेरी दुकान नहीं खुलने दूंगा।
आरोप है कि 27 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे प्रियांशु तीन साथियों को लेकर होटल पर आया और तमंचा से फायर किया। इसके बाद दूसरा फायर मेरे किचिन काउंटर पर किया। जो मिस हो गया। जिससे होटल मालिक और कर्मचारी बाल-बाल बच गए। बाद में ये लोग बाइक से भाग गए। यह भी आरोप लगाया है कि प्रियांशु आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और स्मैक का व्यापार करता है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि होटल मालिक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।