{"_id":"6238c5a7f8d0f83d6e4db4ad","slug":"firing-firozabad-news-agr527793085","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
- पुलिस ने आरोपी को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। दरवाजे निकालने के विवाद में दो लोगों की हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। हत्यारोपी सलीम को पुलिस ने भूड़ा नहर पुल के समीप पकड़ लिया। हत्यारोपी ने पुलिस पर भी जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
मोहल्ला पड़ाव निवासी संजीदा बेगम और अकील की हत्या करने के बाद हत्यारोपी सलीम घर से भाग निकला। हत्याकांड की जानकारी होते ही एसएसपी आशीष तिवारी ने एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायण सिंह को तत्काल आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस के सिपाही तैनात कर दिए। कुछ ही देर में पुलिस की हत्यारोपी सलीम से भूड़ा नहर पुल के समीप मुठभेड़ हो गई। जब पुलिस ने आरोपी को रोका तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की तो हत्यारोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया , जहां से फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पक्ष से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
चंद मिनटों में उजड़ गई साबिर की जिंदगी
दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत, वारदात के बाद बंद हुआ बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। घर में घुसकर सोमवार शाम करीब छह बजे हुए दोहरे हत्याकांड की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना से मोहल्ला पड़ाव के आसपास का पूरा बाजार बंद हो गया। मोहल्ला पड़ाव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
पत्नी और बच्चों को घर पर सकुशल छोड़ कर साबिर उर्फ पप्पू अपनी दुकान पर बेटे आबिद के साथ गया था। पिता-पुत्र दोनों दुकान पर बैठे ग्राहकों को चला रहे थे। तभी अचानक शाम सवा छह बजे के करीब उन्हें सूचना मिली की उनकी पत्नी और बेटी पर जान लेवा हमला किया गया है। जब तक दोनों घर पहुंचे, मोहल्ले के लोग घायलों को लेकर अस्पताल आ गए। इमरजेंसी में पहुंचे तो साबिर की पत्नी और भतीजे अकील की मौत हो चुकी थी। वहीं उसकी बेटी शिम्मी जिंदगी और मौत से जूझ रही थी।
घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। जिसने भी सुना घटना स्थल और अस्पताल की तरफ दौड़ने लगा। महिला और युवक की मौत की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग गमगीन हो उठे। वहीं मोहल्ला गढैया का बाजार भी बंद हो गया। दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते ही एसएसपी आशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनपद का फोर्स मौके पर पहुंच गए।