{"_id":"62b8a54f81d82c3ca23c7e53","slug":"fire-in-house-and-wooden-kiosk-firozabad-news-agr5381222128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान और लकड़ी के खोखे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान और लकड़ी के खोखे में लगी आग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शनिवार रात लाइनपार थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर मकान और लकड़ी के खोखे में आग लग गई। मकान में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। फायर विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव बासुदेवपुर निवासी राजेश कुमार के मकान में शनिवार रात आग लगने की घटना देर रात हुई। परिजन मकान की छत पर सोने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच मकान में आग लग गई। कमरे से धुआं और लपटें निकलते देख राजेश और उनके परिजन मकान से बाहर निकल आए। लाइनपार थाने की पुलिस और दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया।
बासुदेवपुर से अग्निशमन विभाग की टीम लौट रही थी, इस बीच लेबर कालोनी के पास लकड़ी के खोखे में आग लग गई। वहां भी दमकल गाड़ी की मदद से आग बुझाई गई। अग्निशमन अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं में हजारों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
वहीं रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा में शनिवार रात खाना बनाते समय गैस लीक करने से सिलिंडर में आग लग गई। घटना में मां और दो बेटियां झुलस गईं। उनका सरकारी ट्रामा सेंटर पर इलाज कराया गया। साइन (44) ने बताया कि वह रसोईघर में खाना बना रही थीं। इस बीच यह घटना हो गई। आग बुझाने के प्रयास में वह और उनकी बेटी लाइबा और मुस्कान झुलस गईं। घटना में हजारों रुपये कीमत का सामान जल गया।