{"_id":"62fbd678bb44427abd72e3aa","slug":"fire-firozabad-news-agr5435762101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्टसर्किट से साड़ी के शोरूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्टसर्किट से साड़ी के शोरूम में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बाग छिंगामल के पास साड़ी के शोरूम में रविवार रात दो बजे रात आग लग गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। दमकल टीम व उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद तीन दमकल आग पर काबू पा सकीं। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया गया है।
उत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाग छिंगामल के समीप न्यू आगरा दयाल नगर निवासी राजन वार्ष्णेय का साड़ी का शोरूम है। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे वह शोरूम को बंद कर घर चले गए। रात करीब दो बजे आग लगने की जानकारी हुई। राजन व उनके रिश्तेदार विपुल वार्ष्णेय की सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार टीम के साथ दमकलों को लेकर मौके पर पहुंचे। शोरूम का शटर उठाया गया तो आग की लपटें बाहर आने लगीं। सूचना पर थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार का कहना है कि आग शॉटसर्किट से लगी थी। इससे करीब 80 लाख रुपये के नुकसान की उम्मीद है।
आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के दुकानदार भी पहुंच गए। उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि आग फैली तो पूरे मार्केट को अपनी चपेट में लेगी। जिस शोरूम में आग लगी थी उसके पीछे बैंक भी है।