फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fire

खेत में लगी आग से तीन बीघा फसल जली

Sat, 18 Apr 2020 09:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
fire
जसराना- देवरी फरीदपुर में लगी खेत में आग से जली फसल - फोटो : FIROZABAD
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव देवरी फरीदपुर में अज्ञात कारणों से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर लोगों में बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन इससे पहले ही तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर चौकी पाढ़म की पुलिस के साथ लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

देवरी फरीदपुर निवासी सुनील और अनिल पुत्रगण रामेश्वर के खेतों में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देखकर अन्य खेतों में काम कर रहे किसानों ने चीखपुकार मचाते हुए आग पर काबू करने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी पर सुनील और अनिल भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इससे पहले ही तकरीबन तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। खेत में आग लगने की सूचना पर चौकी पुलिस के साथ लेखपाल भी गांव में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed