{"_id":"5e4442718ebc3ee5be4c8df8","slug":"fire-firozabad-news-agr4291953188","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला पानसहाय में दिन दहाड़े युवक के गोली मारी,गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला पानसहाय में दिन दहाड़े युवक के गोली मारी,गंभीर
नरला पान सहाय के पास गोलीकांड की घटना में घायल हुए युवक का बाद जिला अस्पताल में उपचार कराती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला पानसहाय में एक युवक को गाय बांधने के दौरान दिन दहाड़े गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर भाग गए। परिजन घायल को जिला अस्पताल लाए, यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
नगला पानसहाय निवासी अवधेश कुमार यादव (27) पुत्र दीवान सिंह यादव बुधवार शाम को करीब साढ़े चार बजे गांव में गाय बांधने जा रहा था, तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने पैसों की डिमांड की और विरोध करने पर गोली मार दी। गोली अवधेश के पैरों में लगी। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
थाना पुलिस को सूचना देने के साथ ही घर वाले घायल को जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। घायल अवधेश का कहना है कि उसके पिता ने बहनों की शादी के दौरान नारखी क्षेत्र के नगला अमान निवासी रवि से पैसे उधार लिए थे। इसी को लेकर उससे विवाद था। एसओ थाना उत्तर नीरज मिश्रा ने कहा कि नगला पान सहाय में युवक के गोली मारने की जानकारी मिली है। तहरीर के आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।