फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fire department alert

दीपावली पर पूरी तरह अलर्ट रहेगा फायर विभाग

Sat, 26 Oct 2019 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
fire department alert
फिरोजाबाद। दीपावली पर पटाखों के शोर के साथ होने वाली आग की घटनाओं पर फायर विभाग ने तत्काल पहुंचने के ही लिए टीमों को अलर्ट रखा है। पटाखा बाजार में गाड़ियों की तैनाती के साथ किसी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत गाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन

दीपावली पर सजने वाले पटाखा बाजार गांधी पार्क, राजा का ताल के साथ शिकोहाबाद, टूंडला और सिरसागंज के पटाखा बाजार में गाड़ियों की तैनाती कर दी है। सीएफओ जसवीर सिंह ने शिकोहाबाद और सिरसागंज में जाकर पटाखा दुकानदारों को आग लगने के दौरान बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दुकानदारों से कहा पानी के टैंकर के साथ बालू का इंतजाम रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पटाखा के बाजार में आग से बुझाने के पूरे इंतजाम किए हैं। यहां टीमों का तैनात किया है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर आग की घटनाओं को रोकने को जिले के सभी फायर टीमें अलर्ट पर रहेंगी। शिकोहाबाद के एफएसओ रामलड़ैते यादव तथा सिरसागंज में एफएसओ सुभाष शर्मा, टूंडला में सुरेश कुमार सिंह व फिरोजाबाद नगर में लाखन सिंह एवं विजेंद्र सिंह अपनी टीम को साथ मौके पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगे तो इन नंबरों पर दें सूचना
एफएसओ फिरोजाबाद-9454418460
कंट्रोल रूम फिरोजाबाद-9454418461
एफएसओ शिकोहाबाद-9454418462
कंट्रोल रूम शिकोहाबाद-9454418463
एफएसओ टूंडला-9454418464
कंट्रोल रूम टूंडला-9454418465
एफएसओ सिरसागंज-7839861601
जसराना में लीडिंग फायरमैन -9411002657
दीपावली पर पटाखों के बाजार में कोई हादसा नहीं हो इसके लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात की है।आग लगने की जो सूचना आने पर तत्काल गाड़ी को भेजने की व्यवस्था की है। ताकि कोई हादसा नहीं होने पाए।
जसवीर सिंह
चीफ फायर ऑफीसर फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed