फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire broke out in the house, people extinguished

Firozabad News: मकान में लगी आग, लोगों ने बुझाई

Mon, 20 Mar 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house, people extinguished
मकान में लगी आग, लोगों ने बुझाई
विज्ञापन

छोटा लालपुर छपरिया की घटना, तहसील की टीम भी पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। छोटा लालपुर छपरिया स्थित घर में शनिवार देर रात आग लग गई। घर से धुआं के साथ आग की लपटों को देख मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। फायर विभाग को सूचना देने के साथ ही लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु कर दिए। फायर विभाग की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची तब तक लोगों ने अपने ही प्रयास से आग पर काबू पा लिया।

रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला छोटा लालपुर छपरिया में कसीम बानो परिवार के साथ निवास करती है। शनिवार रात वह मकान का ताला लगाकर अपनी मां के यहां गई थी। रात करीब एक बजे मकान से धुआं के साथ उठती आग की लपटों को देख आसपास के लोग जाग गए। लोगों ने शोरगुल किया तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने आग पर काबू बुझाने के प्रयास शुरु करने के साथ ही फायर विभाग को सूचना दी। फायर विभाग की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंचती तब तक लोगों ने अपने ही प्रयास से आग पर काबू पा लिया। पीड़िता ने बताया कि आग लगने से करीब तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उधर आग की सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम के साथ रामगढ़ प्रभारी रवि त्यागी पुलिस बल मौके पर पहुंचे थे। आग लगने का कारण पीड़िता नहीं बता सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed