{"_id":"6701a76ba9d9d3ba170bb094","slug":"fire-broke-out-in-grocery-shop-due-to-short-circuit-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-134776-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शॉर्टसर्किट से परचून दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शॉर्टसर्किट से परचून दुकान में लगी आग
Sun, 06 Oct 2024 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब तीन बजे एक परचून की दुकान में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। सूचना पर दुकानदार और आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए।
मालवीय नगर निवासी मनोज पिछले 22 साल से परचून की दुकान संचालित कर रहे हैं। शुक्रवार रात दुकान में शॉर्टसर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें दुकान से बाहर निकलने लगीं। पड़ोसी ने रात करीब तीन बजे दुकान स्वामी को आग लगने की जानकारी दी। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोग आग को बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मनोज ने बताया कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी थी, लेकिन सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी, तब तक आग बुझ चुकी थी। एफएसओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से मामले की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर भेज दी थी।