{"_id":"6717e8defd8db85e8c0eaabd","slug":"fire-broke-out-in-chudi-chemical-warehouse-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-135815-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चूड़ी केमिकल के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चूड़ी केमिकल के गोदाम में लगी आग
Tue, 22 Oct 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात एक चूड़ी केमिकल के गोदाम में भीषण आग लग गई। केमिकल के ड्रम में आग लगने के दौरान जोरदार धमाके भी हुए। आग लगने व धमाके से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग अपने मकानों से बाहर आग गए। सूचना पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया।थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती निवासी राजू सिंह का थाना रामगढ़ क्षेत्र के हसमत नगर दीदामई में चूड़ी बनाने के लिए लगने वाला केमिकल का गोदाम है। सोमवार देर शाम वह गोदाम को बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात्रि गोदाम से आग की लपटें उठता देख आसपास के लोगों ने गोदाम स्वामी को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे गोदाम स्वामी ने भड़क रही आग की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।
मौके पर टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और सिरसागंज से फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां पहुंचीं। जिन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब चार घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस आग में किसी प्रकार की कोई भी जन हानि नहीं हुई है। हालांकि गोदाम जलकर खाक हो गया। सीएफओ सत्येंद्र पांडेय, एफएसओ दुर्गेश कुमार व थाना प्रभारी उदयवीर मलिक मौके पर पहुंचे थे।
--
छोटे डिब्बों में हुए विस्फोट, मची भगदड़
गोदाम में केमिकल से भरे ड्रम के साथ छोटे डिब्बे भी थे। आग लगते ही छोटे डिब्बों में विस्फोट होने लगे। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने मकानों से बाहर निकल आए। गोदाम के पीछे सिर्फ एक मकान था। जिसकी दीवार में दरार आने के साथ छत पर रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन
-- -
आग लगते ही घर से बाहर आ गए थे। छोटे केमिकल के डिब्बे तेज आवाज के साथ फट रहे थे। भीषण आग लगने से छत पर रखा कूलर, पानी की टंकी जल गई। साथ ही आग की लपटों से मकान की दीवार में भी दरार आ गई।
-सारिक मोहम्मद, हसमत नगर
रात करीब 10:30 बजे के बाद लगने की जानकारी हुई थी। पूरे परिवार के साथ मकान से बाहर आ गए थे। बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में काफी मदद की थी।
-कफिल अहमद, हसमत नगर
गोदाम में आग संभवत: शॉर्टसर्किट से लगी है। आग की सूचना पर तत्काल दमकल मौके पर भेज दी थी। साथ ही आसपास के सेंटरों से भी दमकल बुलाई गई थीं। करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
-सत्येंद्र पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी