{"_id":"6751f212fa15da296e0d8ef8","slug":"fire-broke-out-in-an-ambulance-parked-in-the-junkyard-of-the-block-complex-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-138343-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ब्लॉक परिसर के कबाड़े में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ब्लॉक परिसर के कबाड़े में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग
Fri, 06 Dec 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
आग की लपटों से गिरी एंबुलेंस।
- फोटो : आग की लपटों से गिरी एंबुलेंस।
टूंडला। ब्लॉक परिसर के कबाड़े में खड़ी एंबुलेंस में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों के कारण आसपास के पेड़ भी जलने लगे। इस घटना से ब्लॉक परिसर में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस आग के कारणों की जांच में जुट गई है।
बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे करीब यह घटना ब्लॉक परिसर में हुई। ब्लॉक परिसर के कबाड़े में चार एंबुलेंस खड़ी हुई हैं। जिनमें से एक एंबुलेंस में अचानक दोपहर के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते ने आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। एंबुुलेंस आग की लपटों में चारों तरफ से घिरकर जल उठी। आग की उठती हुई लपटों से पेड़ों में भी आग लगने लगी। एंबुलेंस में लगी आग को देखकर ब्लॉक परिसर में रह रहे लोगों एवं कर्मचारियों में खलबली मच गई।
उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एंबुलेंस के टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि किसी असमाजिक तत्व ने एंबुलेंस में आग लगाई है। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार का कहना है कि आग के कारणों की जांच कराई जा रही है।