{"_id":"68c1b962aa5f94cf640ee699","slug":"fir-lodged-against-four-people-including-branch-manager-of-aadhar-housing-finance-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-155936-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आधार हाउसिंग फाइनेंस के शाखा प्रबंधक समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आधार हाउसिंग फाइनेंस के शाखा प्रबंधक समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज
Wed, 10 Sep 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आधार हाउसिंग फाइनेंस के तात्कालीन, वर्तमान शाखा प्रबंधक समेत चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामला ऋण के बदले बंधक मकान का पूरा भाग जबरन कब्जा लेने से जुड़ा है। कोर्ट के आदेश पर रामगढ़ पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।रामगढ़ में मुहल्ला नगला मिर्जा निवासी रानी देवी ने आधार हाउसिंग फाइनेंस के गौरव लवानियां तत्कालीन शाखा प्रबंधक, सुहाग नगर शाखा, कर्मचारी विशाल, विकास और वर्तमान शाखा प्रबंधक निशांत चतुर्वेदी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर दी है कि उन्होंने नगला मिर्जा में भूखंड दो सितंबर 2019 को सुरेंद्र से खरीदा था।
इस पर 2020 में 20 लाख रुपये आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से ऋण लिया था। किश्त जमा न होने पर वसूली की कार्रवाई की गई। इसमें तत्कालीन शाखा प्रबंधक गौरव लवानिया व अन्य साठगांठ करके फर्जी व कूटरचित अभिलेख संपत्ति के आधे भाग को बंधक न कर पूर्ण भाग को कर लिया।
पीड़िता को इसकी जानकारी दो अगस्त 2025 को तब हुई प्रशासन की टीम संपत्ति पर कब्जा लेने पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि 25 अक्तूबर 2024 को पूर्ण भाग पर कब्जा करने का आदेश वर्तमान शाखा प्रबंधक निशान्त चतुर्वेदी ने झूठा शपथपत्र प्रस्तुत कर पारित करा लिए। रानी का आरोप है कि उनकी संपत्ति को हड़पने की नीयत से फर्जी व कूटरचित अभिलेख तैयार किए गए। पीड़िता ने मामले में एसएससपी को प्रार्थना पत्र दिया। कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।