{"_id":"5e6e71928ebc3ea7e4707942","slug":"fir-firozabad-news-agr433996183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखतौली में बघेल समाज के लोगों ने घरों के बाहर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखतौली में बघेल समाज के लोगों ने घरों के बाहर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
विज्ञापन
शिकोहाबाद मकान के बाहर दीवार पर लगा पोस्टर। जिसमें लिखा है मकान बिकाऊ है। बघेल करेंगे पलायन।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दिखतौली गांव में पिछले दिनों हुए पथराव और फायरिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए। बाद में सीओ के समझाने के बाद पोस्टरों को हटा लिया।
दिखतौली में होली के दूसरे दिन बच्चों के विवाद के बाद बघेल व जाट समाज में जमकर पथराव और फायरिंग हुई थी। इससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने इस मामले में 28 लोगों को नामजद कर कुल 78 पर एफआइआर दर्ज की थी। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। शनिवार रात पुलिस ने गांव में दबिश दी।
इसके बाद बघेल समाज के लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा कर घरों के बाहर मकान बिकाऊ हैं के पोस्टर लगा दिए। यह जानकारी प्रशासन और पुलिस को हुई तो सीओ इंदुप्रभा गांव पहुंची और बघेल समाज की महिलाओं से बात की। सीओ से वार्ता के बाद महिलाओं ने पोस्टरों को हटा दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ ने बताया कि दिखतौली गांव में दरवाजों के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर की जानकारी हुई थी। इसकी जांच करने गांव पहुंचकर महिलाओं से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं मालूम दरवाजे पर पोस्टर कौन लगा गया है। उन्होंने पोस्टर लगाने की बात से इनकार किया। समझाने के बाद सभी महिलाओं ने अपने हाथ से पोस्टरों को हटा दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं व दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा।