{"_id":"6572030a99a05191e90c7c96","slug":"fine-of-rs-85-lakh-imposed-on-paper-box-industries-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-11916-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पेपर बॉक्स इंडस्ट्रीज पर लगाया 8.5 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पेपर बॉक्स इंडस्ट्रीज पर लगाया 8.5 लाख का जुर्माना
Thu, 07 Dec 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने स्थानीय अफसरों के साथ इंडस्ट्रीरियल एरिया स्थित एक पेपर बॉक्स निर्माता पर सर्वे की कार्रवाई की। करअपवंचना के मामले में इकाई पर 8.9 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना की राशि मौके पर ही वसूली गई।
बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे सेंट्रल जीएसटी की टीम स्थानीय अफसरों के साथ इंडस्ट्रीरियल एरिया नगला भाऊ पहुंची। टीम सीधे पेपर बॉक्स निर्माता इकाई में दाखिल हो गई। सेंट्रल जीएसटी की टीम को देखते ही वहां मौजूद इकाई संचालकों और लेखा कर्मचारियों में खलबली मच गई। पेपर बाॅक्स निर्माता इकाई के आसपास अन्य इकाइयों में भी संचालक व उनके कर्मचारी इधर-उधर हो गए। लगभग दो घंटे चली कार्रवाई के दौरान इकाई में मौजूद स्टॉक एवं कर भुगतान प्रपत्रों में काफी बड़ा अंतर मिला। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने पेपर बॉक्स निर्माता इकाई के संचालकों पर 8.9 लाख का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि मौके पर वसूली गई। कार्रवाई के दौरान संयुक्त निदेशक सेट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग उमाशंकर विश्वकर्मा, उपायुक्त सेट्रल जीएसटी आशीष मिश्रा,उपायुक्त जीएसटी मिथलेश बर्नवाल,राज्य कर अधिकारी आशीष चक आदि शामिल रहे।