{"_id":"613ce17df7a9ad1c055b280f","slug":"final-selection-process-of-panchayat-and-data-entry-operator-appointment-letters-will-be-issued-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: पंचायत व डाटा एंट्री ऑपरेटर की चयन प्रक्रिया फाइनल, नियुक्तिपत्र जल्द किए जाएंगे जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: पंचायत व डाटा एंट्री ऑपरेटर की चयन प्रक्रिया फाइनल, नियुक्तिपत्र जल्द किए जाएंगे जारी
Sat, 11 Sep 2021 10:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 11 Sep 2021 10:33 PM IST
सार
सूची फाइनल होने के साथ चयनित अभ्यर्थियों का एग्रीमेंट ग्राम पंचायतों से होगा। एग्रीमेंट फाइनल होने के साथ पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों में क्या-क्या काम करना होगा की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
DATA ENTRY OPERATOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में पंचायत व डाटा एंट्री ऑपरेटर की चयन प्रक्रिया फाइनल हो गई है। चयन होने के साथ एग्रीमेंट किए जाने का काम शनिवार से शुरू हो गया। इन्हें शीघ्र ही नियुक्तिपत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिले की 564 पंचायतों में से 543 में ऑपेरटर का चयन हुआ है। शेष पंचायतों में खामी मिलने के कारण आवेदन दोबारा से संबंधित ग्राम पंचायत को भेजा है। जिले की 564 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक व डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर चयन प्रक्रिया काफी दिन से लंबित थी।
विज्ञापन
पंचायतस्तरीय कमेटी की चयन सूची जांच के लिए ब्लॉकस्तरीय कमेटी के पास पहुंची थी। ब्लॉकस्तरीय कमेटी की जांच के बाद जिलास्तरीय कमेटी ने शनिवार को चयन सूची फाइनल कर दी। इसमें 543 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन होने के साथ ऑनलाइन कर दिया गया।
विज्ञापन
सूची फाइनल होने के साथ चयनित अभ्यर्थियों का एग्रीमेंट ग्राम पंचायतों से होगा। एग्रीमेंट फाइनल होने के साथ पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों में क्या-क्या काम करना होगा की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
ब्लॉकवार कहां कितने हुए चयनित
ब्लॉक - पंचायतें -चयिनत सहायक
एका -57 -50
टूंडला -57 -53
मदनपुर -70 -65
शिकोहाबाद -75 -74
अरांव -54 -53
जसराना -48 -46
फिरोजाबाद -71 -67
नारखी -61 -61
हाथवंत -71 -71
कुल -564 -543
जिले की 543 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक का चयन कर लिया गया है। 21 ग्राम पंचायतों को प्रस्ताव वापस भेजा जाएगा। इन पंचायतों को दोबारा से प्रस्ताव तैयार कर भेजना होगा। चयनित पंचायत सहायकों का ग्राम पंचायत से एग्रीमेंट सोमवार से शुरू होगा। - नीरज सिन्हा, जिला पंचायतराज अधिकारी फिरोजाबाद