फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Final countdown board examination with Touch

फाइनल टच के साथ बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन

Wed, 10 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 10 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Final countdown board examination with Touch
आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए चल रहीं विभागीय तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। प्रवेश पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर भेजने का कार्य बुधवार को भी जारी रहा है। अभी तक सौ से अधिक परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जा चुकी है। प्रश्नपत्र प्राप्त करते ही केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी बढ़ गई। वहीं कोडिंग उत्तर पुस्तिकाओं को गिनकर वितरित और जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से तैयारियों को गति दी जा रही हैं।  पीडी जैन कालेज में उत्तर पुस्तिकाएं व प्रवेश पत्र दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिले में 182 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन पर प्रश्न पत्र और कोडिंग उत्तर पुस्तिकाएं वितरण करना शुरू हो गया है। प्रश्नपत्र लेने से पहले केंद्र व्यवस्थापक को इस बात का प्रमाण पत्र देना पड़ रहा है कि उनके यहां पर प्रश्नपत्र सुरक्षित हैं। अगर कोई गड़बड़ी होती है, तो केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य जवाबदेह होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने कहा है कि प्रश्नपत्र लिफाफों को प्राप्त करने से पहले भलीभांति जांच कर लें। बाद में किसी भी खामी के लिए केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। करीब 60 प्रतिशत कालेजों में उत्तर पुस्तिकाएं वितरण हो चुकी है।
विज्ञापन


परीक्षाओं की आखिरी बैठक कल
18 फरवरी से शुरू हो रहीं बोर्ड परीक्षाओं का खाका खींचने के लिए 12 फरवरी की दोपहर एक बजे बैठक पंडित मुरारीलाल गर्ल्स इंटर कालेज, दबरई पर बुलाई गई है। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट शामिल रहेंगे। बैठक को डीएम निधि केसरवानी एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में सभी का शामिल होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभी तक पूरी नहीं आई है उत्तर पुस्तिकाएं
बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं पूरी नहीं आई हैं। जबकि परीक्षा में महत सात दिन शेष हैं। हालांकि जितनी कापियां आई हैं, उसी के हिसाब से वितरण शुरू कर दिया है।

पेपर की सुरक्षा परखने निकलेंगे अफसर
प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के बाद सील कर दिया गया है। ताले की सील सील अधिकारी निरीक्षण करेंगे। अगर थोड़ी भी गड़बड़ी मिली तो परीक्षा सामग्री को खुलवाया जा सकता है। गड़बड़ी होने पर एफआईआर कराई जाएगी।

फरवरी से अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाएं 22 अप्रैल तक चलेंगी। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएससी की परीक्षा शामिल हैं। परीक्षार्थियों को इस दौरान कड़ी मेहनत करनी होगी। परीक्षा की तैयारियों के लिए बोर्ड ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि यहां पर अपनी समस्याओं का समाधान कराकर परीक्षा के तनाव मुक्त रह सकें।


यूपी बोर्ड परीक्षा पर एक नजर
दसवीं की परीक्षाएं- 18 फरवरी से तीन मार्च तक
12 वीं की परीक्षाएं- 18 फरवरी से 21 मार्च तक
जिले में हाईस्कूल परीक्षार्थियों की संख्या- 61,397
इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या- 50,411
कुल परीक्षा केंद्र-182
हेल्पलाइन नंबर- 8292543937

सीबीएसई
- 12 वीं की परीक्षाएं- एक मार्च से 22 अप्रैल तक
- 10 वीं की परीक्षाएं- एक मार्च से 28 मार्च तक
- कुल परीक्षार्थियों की संख्या- 6663
- परीक्षा केंद्र- छह
-हेल्पलाइन नंबर- 1800118004

आईसीएसई
-12 वीं की परीक्षाएं- आठ फरवरी से आठ अप्रैल तक
- 10वीं की परीक्षाएं- 29 फरवरी से 31 मार्च तक।
- परीक्षा केंद्र- एक

तहसील स्तर पर बने उप संकलन केंद्र
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराने को तहसील स्तर पर उप संकलन केंद्र बनवाए जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासनादेश पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन जिले में एक भी उप संकलन केंद्र नहीं बना है। जबकि कई प्रधानाचार्य इस संबंध में डीआईओएस से मांग कर चुके हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed