फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fighting of farmers will fight UP to Delhi: Rahul

यूपी से दिल्ली तक लडेंगे किसानों की लड़ाई: राहुल

Sun, 02 Oct 2016 12:57 AM IST
Amar ujala
Amar ujala Updated Sun, 02 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fighting of farmers will fight UP to Delhi: Rahul
यूपी से दिल्ली तक लडेंगे किसानों की लड़ाई: राहुल - फोटो : Amar ujala
बोले, प्रदेश में सरकार बनते ही करेंगे दस दिन में किसानों का कर्जा माफ
विज्ञापन

टूंडला की खाट सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने साधा केंद्र और प्रदेश की सरकार पर निशाना
किसानों से किया सीधा संवाद,

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि हम न तो यूपी में सत्ता में हैं और न ही दिल्ली में, लेकिन किसानों की लड़ाई वह यूपी से लेकर दिल्ली तक लड़ेंगे।
ठाकुर वीरी सिंह कालेज के मैदान में आयोजित खाट सभा में किसानों के बैठने के लिए करीब 200 खाटों का इंतजाम किया गया था, इन सभी पर किसानों के साथ कांग्रेस के नेता भी बैठे थे।  शाम को करीब 5:30 बजे राहुल आगरा से रोड शो करते हुए खाट सभा में पहुंचे और आते ही एक खाट पर बैठ गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने खाट सभा का औचित्य बताते हुए किसानों से राहुल का सीधा संवाद शुरू कराया। राहुल से संवाद करने वाले पांच किसानों के नाम पहले से ही तय थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने केंद्र और यूपी की सरकार पर प्रहार शुरू कर दिए। किसानों के सामने सवाल उछालने के अंदाज में कहा कि मोदी जी ने देश के 15 बड़े उद्योगपतियों का एक लाख दस हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर दिया है लेकिन करोड़ों किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया। 27 सालों में यूपी को मिला क्या..? कभी पत्थर लगाने वाले दल ने लूटा तो कभी चाचा-भतीजे की पार्टी ने लूटा। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नाम पर यूपी में है क्या...। मेरे पास जितने भी लोग आते हैं वह इलाज के नाम पर दिल्ली, शिक्षा के लिए बंगलुरू और रोजगार के लिए हरियाणा-पंजाब को चुनते हैं। कांग्रेस चाहती है यूपी की यह तस्वीर बदलनी चाहिए। गुंडागर्दी, लूटमार और भ्रष्टाचार का दाग यूपी के दामन से मिटना चाहिए। प्रदेश को पांच साल में बदला जा सकता है और वह यह करके दिखाएंगे। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनते है दस दिन में किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सपा पर हमला
सपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने जिन मंत्रियों को भ्रष्ट बताते हुए मंत्रीमंडल से बाहर करते हैं उन्हीं को तीन दिन बाद मंत्रीमंडल में शामिल कर लिया जाता है। मेरे जीवन में तो यह ऐसी पहली घटना है। यह सब क्या है ? भ्रष्टाचार के आरोप पर जो मंत्री निकाले गए वह वापस क्यों ले लिए..। कौन देगा जवाब...।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं मोदी जैसा झूठ नहीं बोलता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं मोदी जैसा झूठ नहीं बोलता। जिन लोगों को 15 लाख रुपए एकाउंट में चाहिए वह मोदी को जाकर सुनें, मुझे न सुनें। हां मैं विपक्ष में रह कर किसानों की लड़ाई लड़ कर उनका 70 हजार करोड़ का खर्चा माफ करा सकता हूं। मैं झूठे नारे नहीं लगवाता। झूठे नारे सुनने हैं तो मोदी के मन की बात सुनो, मैं तो किसानों के दिल की बात सुनने आया हूं। मोदी झूठे सपने दिखाते हैं, विदेशों में जाते हैं और सेल्फी लेते हैं।


पांच मिनट बोले राहुल, दस मिनट में सभा समाप्त
भाषण में निशाने पर रहे मोदी, भाजपा और आरएसएस
बोले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दर्द संसद में उठाएंगे गांधी पार्क सभास्थल पर खाली पड़ी रही महिला गैलरी की कुर्सियां

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गांधीपार्क में आयोजित सभा दस मिनट ही चली। भीड़ कम देख राहुल गांधी मात्र पांच मिनट ही बोले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने वायदों को भूल गए।
राहुल गांधी फीरोजाबाद के गांधीपार्क मैदान में बने मंच पर शाम सात बजे  पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने किसान यात्रा के बारे में तीन मिनट में जानकारी दी। इसके बाद सीधे राहुल गांधी ने माइक थाम लिया। उन्होंने कहा कि किसानों एवं गरीबों मजदूरों के हित के लिए किसान यात्रा शुरू की है। 2700 किलोमीटर तक का सफर करना है। एक हजार किलो मीटर अभी तक शेष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो सभी जाति,धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है। लेकिन भाजपा एवं आरएसएस सिर्फ आपस में झगड़ा कराते हैं। हमारे पीएम को विदेश यात्राओं से फुरसत नहीं है, वह अमेरिका, रूस एवं चीन की यात्रा कर रहे परंतु देश के गरीब, किसानों की कोई चिंंता नहीं। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा भी झूठा साबित हुआ। जनता त्रस्त है लेकिन मोदी मस्त हैं। कांग्रेस ही देश की जनता को नया रास्ता दिखाएगी। आंगनबाड़ियों के आंदोलन की चर्चा करते हुए कहा कि हम इनकी वेदना पार्लियामेंट में उठाएंगे। इसके बाद सभा समाप्त हो गई। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी,नगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी,मयंक गोयल,हाजी नसीर अहमद, हाजी सईद पटेल,आजाद अकरम,प्रकाश निधि गर्ग, ़डाक्टर धीरेंद्र जैन आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया। टोपी एवं गदा भेंट की। संचालन अमित गुप्ता ने किया। सभा में अतुल चतुर्वेदी, महेश पिप्पल,शफात खान राजू,साजिद बेग,नुरुलहुदा लाला राइन,उमाकांत पचौरी एडवोकेट, सतीशचंद्र अग्रवाल नेता,संदीप तिवारी,संजय जैन,संजय श्रोत्रिय,शिवम तिवारी,वकार अहमद आदि मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में होर्डिंग वार, कई होर्डिंग फाड़े
राहुल गांधी की सभा से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में होर्डिंग लगाने की होड़ चली। यूथ कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी सौरभ पोरवाल एवं प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग के सभास्थल पर लगाए गए होर्डिंग रात में फाड़ दिए। इतना ही नहीं उनके स्थान पर सुबह नए होर्डिंग लगे दिखाई दिए। कार्यकर्ता एक दूसरे से होर्डिंग फाड़ने वालों की जानकारी करते रहे। हालांकि कुछ वरिष्ठ नेताओं ने इसे बंदरों की करतूत बताकर मामले को शांत करने का प्रयास भी किया।


कार्यक्रम के दौरान गुटबाजी रही हावी
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पार्टी की गुटबाजी एक बार फिर से सतह पर आ गई। कई वरिष्ठ कांग्रेसजन कार्यक्रम के दौरान सक्रिय तो थे लेकिन तवज्जो नहीं दिए जाने से आहत थे। राहुल गांधी के स्वागत तथा मंच पर जाने वाले नामों की सूची देखकर ही कई कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए, तो कुछ ने इसका विरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed