{"_id":"679bc8ce54bde68405001ee5","slug":"fight-over-committee-dispute-scuffle-with-jainmuni-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-141798-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कमेटी के विवाद में मारपीट, जैनमुनि से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कमेटी के विवाद में मारपीट, जैनमुनि से हाथापाई
Fri, 31 Jan 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
नसिया जी जैन मंदिर पर विवाद के दौरान जैनमुनि से होती हाथापाई।
- फोटो : नसिया जी जैन मंदिर पर विवाद के दौरान जैनमुनि से होती हाथापाई।
फिरोजाबाद। नसिया जी जैन मंदिर कमेटी में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां मंगलवार को गठित 35 सदस्य कमेटी का जैन संत अमित सागर महाराज विरोध कर रहे हैं तो वहीं बृहस्पतिवार देर शाम उनके सेवक के साथ मारपीट किए जाने से संत नाराज हो गए। वह धरने पर बैठ गए।
वह आरोपी का करीब 20 मिनट तक गिरेबां पकड़े रहे। सेवक की पिटाई का विरोध करने के दौरान एक गुट के लोगों ने जैनमुनि से हाथापाई भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोटला रोड स्थित पीडी जैन नसिया जी जैन मंदिर में बृहस्पतिवार देर शाम जैन संत अमित सागर महाराज अपने कक्ष में बैठे हुए थे। दो कमेटियों में चले आ रहे विरोध को सुलझाने के लिए जैनमुनि द्वारा बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे एक वार्ता बुलाई गई थी। इसी दौरान वार्ता कक्ष के बाहर दो गुटों में मारपीट हो गई। जानकारी पर जैनमुति वार्ता कक्ष से बाहर आ गए। उन्होंने मारपीट का विरोध किया तो एक गुट के लोगों ने जैनमुनि से हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद जमकर हंगामा भी हुआ। बाद में संत ने उसे छोड़ दिया और धरने पर बैठ गए। मंदिर के अंदर जैन मुनि धरने पर बैठे थे और बाहर दोनों गुटों में बाहर जमकर गाली-गलौज हो रही थी। एक गुट के लोग मंदिर के सभी कक्षों में ताला लगा रहे थे। मामले की सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैनमुनि अमित सागर महाराज ने बताया कि कुछ लोग मंदिर की जगह को निजी स्वार्थ के लिए हड़पना चाहते हैं। इस कारण वह अपनी नई कमेटी का गठन कर रहे हैं। वह ऐसा नहीं होने देंगे। कार्रवाई न होने तक वह अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। पूरी जानकारी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।