{"_id":"688a1afcee6ae2013a05677f","slug":"fight-broke-out-between-kanwariyas-and-van-driver-in-shikohabad-causing-ruckus-and-jam-on-road-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कांवड़ियों और वैन चालक में मारपीट...सड़क पर लगाया जाम, जमकर हंगामा; चार श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांवड़ियों और वैन चालक में मारपीट...सड़क पर लगाया जाम, जमकर हंगामा; चार श्रद्धालु घायल
Wed, 30 Jul 2025 06:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:45 PM IST
सार
कांवड़ियों ने मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित होकर नसीरपुर-बटेश्वर मार्ग पर लेटकर जाम लगा दिया, हंगामा करने लगे। पुलिस के आला अधिकारियों ने माैके पर पहुंच स्थिति संभाली।
विज्ञापन
हंगामा करते कांवड़िये।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिकोहाबाद में डाक कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों एवं स्कूल वैन चालक तथा उसके साथियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में कांवड़ खंडित हो गईं। कांवड़ियों ने आक्रोशित होकर नसीरपुर-बटेश्वर मार्ग पर लेटकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि घटना में घायल हुए चार कांवड़ियों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
कछला घाट सोरों से डाक कांवड़ लेकर बटेश्वर जा रहे कांवड़ियों का नसीरपुर क्षेत्र के गांव स्यारमऊ के समीप स्कूली वैन चालक से विवाद हो गया। नसीरपुर पुलिस के अनुसार पहले कांवड़ियों ने पहले वैन चालक अनुज यादव निवासी गांव छरीछप्पर के साथ मारपीट कर दी। कुछ दूरी पर गांव लाछपुर के समीप पहुंचने पर वैन चालक अपने साथियों के साथ कांवड़ियों के सामने आ गया।

जहां वैन चालक एवं उसके साथियों ने कांवड़ियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना में कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ियों ने मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित होकर नसीरपुर-बटेश्वर मार्ग पर लेटकर जाम लगा दिया, हंगामा करने लगे।
सूचना मिलने पर नसीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। आखिर में सीओ अनिमेष कुमार के समझाने पर कांवड़िये मान गए। उन्होंने जाम खोल दिया। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपी सुरेश कुमार निवासी कछपुरा, मुरारी एवं सत्यवीर निवासी सुजावलपुर नरसान को मौके से हिरासत में ले लिया।
घटना में घायल हुए कांवड़िये सत्यवीर (28), विशाल (13), योगेश (19) एवं नीशू (19) निवासीगण बटेश्वर को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। कांवड़ियों के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपी पकड़े हैं। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।