फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fierce dispute between two parties over removal of bike, four injured

Firozabad News: बाइक हटाने पर दो पक्षों में जमकर विवाद, चार घायल

Tue, 18 Feb 2025 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fierce dispute between two parties over removal of bike, four injured
जसराना। बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में सोमवार को विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। भरे बाजार दो पक्षों में मारपीट से भगदड़ मच गई। पुलिस चारों घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी चंदन तोमर की 5 मार्च को शादी है। वह घिरोर निवासी मौसेरे भाई पिंकू के साथ पाढ़म निवासी राजपाल सिंह परिहार के यहां शादी का कार्ड देने कार से आ रहे थे। मार्ग में जाम के चलते उनकी कार फंस गई। इस दौरान सिकंदरपुर निवासी बबलू भी जालौन निवासी दोस्त अभिषेक के साथ बाइक से पाढ़म से गांव जा रहे थे। तभी कार सवार चंदन ने बाइक हटाने को कहा। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। इससे मुख्य बाजार में लोग ठिठक गए। सूचना पर चौकी प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल चंदन, पिंकू और दूसरे पक्ष के बबलू और अभिषेक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed