{"_id":"6509ed4d04b34c73a60540e4","slug":"fever-opd-started-in-medical-college-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-5113-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में फीवर ओपीडी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में फीवर ओपीडी शुरू
Wed, 20 Sep 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अस्पताल आने वाला हर तीसरा मरीज बुखार से ग्रसित है। मरीजों को लंबा इंतजार न करना पडे़, इसलिए मंगलवार से मेडिकल कॉलेज फीवर ओपीडी की शुरुआत की गई। इसमें बुखार के मरीज ही देखे जाएंगे। ओपीडी की शुरुआत के बाद प्राचार्य डा. बलवीर सिंह ने निरीक्षण किया।
मरीजों की सहूलियत के लिए मेडिकल कॉलेज में फीवर ओपीडी की शुरुआत की गई है। वयस्कों के लिए कमरा नंबर आठ में मेडिसन ओपीडी चलेगी। वहीं, कमरा में चार में बाल रोग विभाग की वायरल ओपीडी की शुरुआत हुई। प्राचार्य बलवीर सिंह एवं सीमएस डाॅ. नवीन जैन ने वायरल ओपीडी का निरीक्षण किया।
अब चार बजे तक लिए जाएंगे सैंपलमेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में अभी तक दोपहर दो बजे तक ही सैंपल लिया जाता था। ऐसे में मरीज को एक दिन ओपीडी में दिखाने में लगता था। दूसरे दिन मरीज पैथोलॉजी में जांच के लिए सैंपल देने के लिए आता था। वहीं, तीसरे दिन मरीज को रिपोर्ट मिल पाती थी। मरीज की सहूलियत के लिए प्राचार्य ने पैथोलॉजी में दोपहर चार बजे तक सैंपल लेने का समय कर दिया है। दोपहर दो बजे तक की ओपीडी में दिखाने के बाद मरीज चार बजे तक पैथोलॉजी में सैंपल दे सकता है।
विज्ञापन
- फीवर ओपीडी की शुरुआत कर दी गई है। यह मेडिसन और बाल रोग विभाग में चलेगी। इसमें बुखार के मरीज देखे जाएंगे। बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ता देखकर सहूलियत देने के लिए नई शुरुआत की है। वहीं, पैथोलॉजी की जांच का समय भी बढ़ा दिया गया है। - डाॅ. बलवीर सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज