फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Festival of culture was in

समारोह में दिखी संस्कृति की झलक 

Thu, 15 Dec 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद Updated Thu, 15 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Festival of culture was in
‌रंगारंग प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
दाऊदयाल महिला महाविद्यालय का 52वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। वहीं, नृत्य नाटिका प्रस्तुत करके समाज को कई संदेश भी दिए। रंगोली, कला, पोस्टर एवं हैंडीक्राफ्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। 
विज्ञापन

शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर संस्था अध्यक्ष एसके अग्रवाल, रीमा, रिटायर सीईओ शशिकांत शर्मा, श्रीराम आर्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। प्राइमरी विभाग की छात्राओं ने बालनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। धूम्रपान निषेध का संदेश जनसमूह तक पहुंचाने के  लिए छात्राओं ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इंटर की छात्राओं ने बृज लोक नृत्य किया। जिसमें राधा-कृष्ण के आकर्षक रूप को देखकर ही दर्शक भावविभोर हुए। श्रीगोपालचंद्र सांस्कृतिक केंद्र की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। अंत में भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति देकर पंजाब की संस्कृति को पेश किया।  
विज्ञापन

महाविद्यालय एजूकेशन विभाग की अध्यक्षा डा. विनीता गुप्ता ने पुरस्कार वितरण की घोषणा की। खिलाड़ियों एवं विभिन्न कक्षाओं के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, बहुमुखी प्रतिभा का पुरस्कार प्रशंसा सिंह को दिया गया। संस्था के अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने बालिका सशक्तीकरण पर जोर दिया। प्रदर्शनी में रुचि, प्रियंका, कमलेश वेस्ट मेटेरियल में मेधा, प्रीती शर्मा, रंगोली प्रतियोगिता में दीक्षा, प्रशंसा सिंह, ज्ञानदेवी और पोस्टर प्रतियोगिता में तान्या जैन, सोनम प्रजापति ने बाजी मारी। पदमप्राचार्य डा. उन्मीत अरोरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगीत के साथ समारोह संपन्न हुआ। संचालन माधवी सिंह ने किया। इस मौके पर डा रेनू सिंह, निशा अग्रवाल, डा रजनी बंसल, प्रीती अग्रवाल, विनीता यादव, डा अंजू गोयल, डा मुदिता अग्रवाल,  इंद्रपाल, रविकांत, शंभू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपालचंद्र स्मृति स्वर्ण पदक
हाईस्कूल        प्रियांशी
इंटरमीडिएट        नूनम झा
बीए            संबुल कुलश्रेष्ठ
एमए             परंपरा चतुर्वेदी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed