फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ferozabad news protest privatization

Firozabad News: निजीकरण के विरोध में गरजे बिजली कर्मचारी

Wed, 21 May 2025 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
ferozabad news protest privatization
एसएन बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : samvad
फिरोजाबाद। बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय एसएन बिजली घर व समस्त बिजलीघरों में धरना दिया। विद्युत अभियंता, संविदा कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि निजीकरण की प्रकिया नहीं रोका गई तो 29 मई से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के जिला सचिव लोकेंद्र पाठक ने कहा कि विद्युत वितरण निगम के निजीकरण से सिर्फ पूंजीपतियों का लाभ होगा। जेई संगठन के पदाधिकारी बबलू गौतम ने कहा कि विभाग में तैनात अधिकारी, कर्मचारी जनता को बेहतर बिजली देने का कड़ी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के केंद्रीय महामंत्री अनिल राठौर ने कहा कि विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए करो़ड़ों का बजट खर्च किया जा रहा है, फिर निजीकरण क्यों किया जा रहा है। यह प्रक्रिया तत्काल बंद की जाए। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निजीकरण से बिजली की दरों में वृद्धि होगी और कर्मचारियों के सामने छंटनी का संकट होगा। हम निजीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। मौके पर दिनेश चंद्र शर्मा, देवेंद्र बघेल, राहुल कुमार, स्वतंत्र यादव, जितेंद्र कुमार, उदय चौहान, प्रीतम राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed