फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   female body on railway track

रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी

Tue, 24 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 24 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घरवालों ने दहेज
विज्ञापन
हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की बहन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

मक्खनपुर के गांव बदनपुर करखा निवासी प्रमोद यादव ने अपनी बेटियों सुनीता और नीलम की शादी तीन साल पहले  गलामई के भानु किशोर और बृजकिशोर से की थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए सुनीता का उत्पीड़न करते थे। उससे मारपीट की जाती थी। मंगलवार सुबह उसकी हत्या कर शव गांव से तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई।  ग्रामीणों ने मृतका की शिनाख्त सुनीता के रूप में की। जानकारी पर मृतका के घरवाले भी आ गए। उन्होंने ससुरालीजनों से नीलम के बारे में जानकारी की तो बताया गया कि उसकी तबियत खराब है। बाद में पुलिस के दबाव बनाने पर ससुरालीजनों ने नीलम से बात कराई। उसने बताया कि मंगलवार सुबह बहन से मारपीट की गई थी। ये देख वह बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल मक्खनपुर का कहना है कि पीड़ित ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed