{"_id":"6033b1078ebc3ee8fe11853f","slug":"fayad-hussain-murder-case-revealed-two-accused-arrested-firozabad-news-agr481760154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैयाद हुसैन हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैयाद हुसैन हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रसूलपुर पुलिस ने हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए फैयाद हुसैन हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सीओ सिटी हरिमोहन ने बताया कि फैयाद हुसैन उर्फ सैफुल्ला (25) निवासी नासरी कपांउड हाजीपुरा थाना रसूलपुर क्षेत्र का रहने वाला था। 24 जनवरी की सुबह 11 बजे से वह लापता था। इसकी जानकारी उसकी मां सीमा पत्नी रिजवान ने रसूलपुर पुलिस को दी। 28 जनवरी को फैयाद हुसैन के लापता होने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। एक फरवरी को फैयाद का शव टूंडला थाना क्षेत्र में उसायनी, राजा का ताल के समीप आलू के खेत में पड़ा मिला था। इसकी गला काटकर हत्या की गई थी।
पुलिस ने शव बरामद होने के साथ ही घटना के खुलासे के लिए जांच शुरु कर दी थी। जांच के दौरान मोहम्मद फजल उर्फ बब्बू पुत्र अब्दुल सईद व फैसल पुत्र अलीम निवासी अलीम साहब की फैक्ट्री के सामने मोहल्ला हुसैनी गढैया के नाम सामने आए। इन दोनों को रविवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भाड़े की रेट खराब होने पर की गई थी हत्या
रसूलपुर थानाध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि तीनों लोग पल्लेदारी करते थे। फैयाद हुसैन व्यवहार से अच्छा था और कम भाड़े पर गोदाम से तोड़े स्टॉक या ट्रांसपोर्ट तक पहुंचा देता था। इसी बात को लेकर आरोपी मोहम्मद फजल और फैसल फैयाद हुसैन से रंजिश मानने लगे थे। इसी को लेकर दोनों आरोपियों ने 24 जनवरी को फैयाद को अगवा कर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी ।