{"_id":"c76862b82f6c6bf48159e5f1d9ec46a5","slug":"father-son-s-eye-chilli-thrown-in-9-50-lakh-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र की आंख में मिर्च झोंक 9.50 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र की आंख में मिर्च झोंक 9.50 लाख लूटे
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 29 Jul 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। बाइक सवार बदमाश पिता-पुत्र की आंखों में मिर्च झोंक कर 9.50 लाख रुपये लूटकर ले गए। वारदात को कसबा के बाहर हाइवे पर अंजाम दिया गया। लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पिता-पुत्र खेत के बैनामा के लिए बैंक से रुपये निकाल कर ला रहे थे।
सिरसागंज के गांव गोटपुर निवासी तिलक सिंह पुत्र रामदयाल बघेल ने खेत का सौदा किया था। गुरुवार को खेत का बैनामा करने के लिए तिलक अपने पुत्र रघुराज के साथ कसबा स्थित बैंक से 9.50 लाख रुपये निकाल कर बाइक से गांव जा रहे थे। वह कसबा से निकलते हुए हाइवे पर पहुंचे तभी पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंच गए। पिता-पुत्र कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इससे वह सड़क पर गिर गए और बदमाश उनके पास रखी करीब 9.50 लाख रुपये की नकदी लूटकर भाग गए। पीड़ित पिता पुत्र ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाल सिरसागंज फोर्स के साथ आ गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। बदमाशों की तलाश के लिए घेराबंदी की कराई गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। कोतवाल सिरसागंज का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाएंगे। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। वहीं नकदी लुटने के बाद पीड़ित परिवारीजनों का बुरा हाल है।