{"_id":"687dedc91c6f9c030b06237b","slug":"father-son-created-a-fake-company-and-cheated-people-of-rs-60-lakh-in-the-name-of-investment-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पिता-पुत्र ने बना डाली फर्जी कंपनी, लोगों को निवेश का दिया झांसा; 60 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिता-पुत्र ने बना डाली फर्जी कंपनी, लोगों को निवेश का दिया झांसा; 60 लाख की ठगी
Mon, 21 Jul 2025 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:05 PM IST
सार
पिता-पुत्र ने फर्जी कंपनी बनाकर निवेश के नाम पर लोगों से 60 लाख रुपये की ठगी कर डाली। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश से वादी की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध फर्जी कंपनी बनाकर ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया है।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम जगमुंदी निवासी अक्षिता सिंह पत्नी अमित कुमार ने पुलिस अधीक्षक से मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया कि 2018 में रोहित गुप्ता निवासी गौतमबुद्ध नगर नोएडा से उनका संपर्क हुआ। रोहित ने उन्हे कार्वी कैपीटल में 12 प्रतिशत सालाना ग्रोथ के रिटर्न का वादा करते हुए 25 लाख का इनवेस्टमेंट कराया था। लेकिन 2019 में रोहित ने बताया कि ये कंपनी बंद होने वाली है आप अपना पैसा वापस निकाल लो। इस समय कंपनी से उन्हे 24 लाख 66 हजार रुपये वापस मिले।
कुछ समय बाद रोहित उनके पास दो लोगों को लेकर आया और उसने कहा कि इनकी कंपनी में पैसा लगा दो तो अपको 15 प्रतिशत सालाना का रिटर्न मिलेगा। रोहित के कहने पर एक बार फिर से अक्षिता ने राकेश कुमार गुप्ता व अंकुर गुप्ता एआरजी कंपनी के मालिक के नाम 25 लाख रुपये का चेक दे दिया। बाद में रोहित ने अक्षिता से 5 लाख रुपये और जमा करा दिये। अक्षिता ने बताया कि कुछ समय बाद इन लोगों ने उनके पति अमित कश्यप को अपने भरोसे में लेकर उनसे भी 30 लाख रुपये एक्यूरेट केपीटल कंपनी में जमा करा लिए।
कुछ समय बाद जब इन लोगों को सालाना रिटर्न का पैसा नहीं मिला तो उन्होंने कंपनी के बारे में पता करना शुरू कर दिया। दिल्ली में खोजबीन करने पर अक्षिता और अमित को पता चला कि ये दोनों कंपनी राकेश गुप्ता और उसका पुत्र अंकुर दोनों कंपनी बनाकर लोगों से ठगी करते हैं। पुलिस ने रोहित, अंकुर और राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।