फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Father killed son in the army, went to the unfinished work: Snsarwati

बेटा भी सेना में जाकर शहीद पिता के अधूरे काम पूरे करे : संसारवती

Sat, 22 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Father killed son in the army, went to the unfinished work: Snsarwati
शहीद स्मारक पटि्टका का शिलान्यास किया गया
 पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार को जसराना के एलआर इंटर कालेज में जम्मू के राजौरी में शहीद नेेम सिंह राजपूत की स्मारक पट्टिका लगाई गई। बीएसएफ  की टुकड़ी पट्टिका को लेकर पहुंचे थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विद्यालय प्रबंधन ने शहीद की पत्नी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीएफएफ के एएसआई कैलाश चंद्र शहीद नेम सिंह राजपूत की स्मारक पट्टिका लेकर विद्यालय पहुंचे तो पूरा विद्यालय शहीद के नारों से गूंज उठा। शिला पट्टिका का अनावरण शहीद की पत्नी संसारवती देवी ने गणमान्य लोग और अधिकारियों की मौजूदगी में किया। इस मौके  पर संसारवती ने कहा कि वह अपने 18 वर्ष के पुत्र को भी सेना में भेजना चाहती है। उसकी इच्छा है कि वह अपने पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करें। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा. सनिल कुमार ने कहा कि देश की सीमा पर सैनिकों के जागने पर ही हम चैन की नींद से सो पाते हैं। विद्यालयों में शहीदों की स्मृति लगाने से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों में देशभक्ति का भाव जाग्रति होगा। एसडीएम जसराना महेंद्र कुमार सिंह, बीएसएफ के एएसआई, थाना प्रभारी निरीक्षक ध्यान सिंह ने शहीद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। एसडीएम जसराना ने शहीद की पत्नी को शाल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह एवं संचालन वीरेंद्र सिंह वर्मा ने किया। शहीद के पिता लायक सिंह, भाई शिवराज सिंह, दिनेश लोधी, समीर कुरैशी एवं विद्यालय के अध्यापकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


नहीं पहुंचा कोई जनप्रतिनिधि 
जसराना(ब्यूरो)। शहीद के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। कोई भी  जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा जबकि सभी को सूचना दी गई थी। डा. सनिल कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम में न आना खेद का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2002 में हुए थे शहीद 
जसराना(ब्यूरो)। जसराना के गांव कटौरा निवासी पिता लायक सिंह के पुत्र नेम सिंह राजपूत का जन्म 1973 में हुआ था। शुरु से ही मेधावी नेम सिंह का चयन सेना में 1994 में हो गया। देश के कई हिस्सों में तैनात रहने के बाद 2002 में नेमसिंह की तैनाती जम्मू के राजौरी सैक्टर में थी। 7 दिसंबर को पेट्रोलिंग के समय आंतकियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। 



शहीद पुलिसकर्मियों को किया याद 
फीरोजाबाद। पुलिस लाइन में शहीदों की शहादत में स्मृति दिवस मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस के शहीद 116 अधिकारी और कर्मचारियों के नाम लेकर उनकी वीरता का स्मरण किया। शहीद जवानों के बारे में भी बताया गया। अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी और पुलिस कर्मचारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed