{"_id":"670d5c420b96113b7208d164","slug":"farmers-will-get-potato-seeds-cheaper-by-rs-500-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-135313-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किसानों को पांच सौ रुपये सस्ता मिलेगा आलू का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किसानों को पांच सौ रुपये सस्ता मिलेगा आलू का बीज
Mon, 14 Oct 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उद्यान विभाग किसानों को आलू बीज अब पांच सौ रुपये और सस्ता मुहैया कराएगा। शासन की ओर से आलू बीज की दरों में कमी किए जाने का पत्र जारी कर दिया है। जिन किसानों ने आलू बीज की बढ़ी दर पर पैसा जमा कराया है उनको पैसा वापस लिया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि शासन ने आलू बीज की दरों में पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल कम कर दी हैं। उन्होंने कहा कि आधारित प्रथम आलू बीज 3495 रुपया से घटकर 2995 रुपये एवं आधारित द्वितीय सीड साइज को 3095 से घटाकर 2595 रुपेये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके साथ ओवरसाइज आधार प्रथम को 2770 रुपये प्रति क्विंटल से घटाकर 2270 रुपये प्रति क्विंटल तथा ओवर साइज आधार द्वितीय को 2710 से घटाकर 2210 रुपये एवं आधार प्रथम टूथफूल 2680 रुपये प्रति क्विंटल के स्थान पर अब 2180 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने आलू बीज की बढ़ी हुई दर से रुपया जमा कराया है उनको वापस किया जाएगा।