फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmers Tundla-Etah Road stemware

किसानों ने टूंडला-एटारोड किया जाम

Wed, 03 Feb 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers Tundla-Etah Road stemware
प्रशासन की वादाखिलाफी से भड़के किसानों ने इमलिया में प्रदर्शन किया। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं का हल न होने पर संघर्ष का ऐलान किया। तय समय पर डीएम एटा व फीरोजाबाद के मौके पर न पहुंचने पर किसानों ने इमलिया चौराहे पर टूंडला-एटारोड को जाम कर दिया। बाद में पहुंचे दोनों जिलों के जिलाधिकारियों के प्रतिनिधि एडीएम ने मांगें माने जाने का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने प्रशासन पर विगत तीन जून 2015 को हुई महापंचायत में किए गए वादे पूरा न करने, किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर उनके उत्पीड़न का आरोप लगाया। भाकियू भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्योराज सिंह ने कहा कि किसान आत्महत्याएं कर रहा है लेकिन प्रशासन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहा। राष्ट्रीय महासचिव चांदवली रघुवंशी ने कहा कि गन्ने का समय से उचित मूल्य व भुगतान नहीं मिल रहा। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह ने तीन बजे तक एटा व फीरोजाबाद के जिलाधिकारियों के न पहुंचने पर रोड जाम करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद किसान उनके नेतृत्व में इमलिया चौराहे पहुंच गए और टूंडला-एटा मार्ग जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम के बाद मौके पर फीरोजाबाद अपर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह व एटा अपर जिलाधिकारी सतीश पाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि हर हाल में किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन

आंदोलन में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रेशमपाल सिंह, प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, बुंदेलखंड अध्यक्ष शिवनरायन सिंह, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर संजीव तोमर, जिलाध्यक्ष ललितपुर भूपेंद्र सिंह राजा, जिला प्रवक्ता ललितपुर राघवेंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष फीरोजाबाद कायम सिंह हरिहर, सतीश पाल सिंह, हरेश ठेनुआ आदि ने भी संबोधित किया। अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर, एसडीएम डा.पंकज वर्मा, सीओ प्रेमप्रकाश यादव, जसपाल सिंह पवार, अधिशाषी अभियंता विद्युत एटा आरके नागर, एसडीएम जलेसर संदीप गुप्ता, एक्सईएल विद्युत आरबी राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्ष होडल सिंह ने तथा संचालन सत्येंद्र ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है किसानों की मांगे
भाकियू भानु ने अपनी मांगों में कहा कि कृषि आयोग का गठन करके कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाए ताकि फसलों का उचित मूल्य मिल सके। 60 साल पूरे कर चुके प्रत्येक किसान को पांच हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन दी जाए। प्रत्येक किसान एवं मजदूर का दुर्घटना बीमा 10 लाख रुपये सुनिश्चित किया जाए। टीटीजेड क्षेत्र होने के कारण किसानों को 24 घंटे बिजली दी जाए। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 18 घंटे आपूर्ति दी जाए। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाए। नहर व माइनरों में टेल तक पानी दिया जाए। तहसील जलेसर व टूंडला क्षेत्र की जर्जर सड़कों को तत्काल ठीक कराया जाए।

टैंकर से बुझाई किसानों ने प्यास
टूंडला ब्यूरो। किसानों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा। बाद में नगर पालिका द्वारा भेजे गए पानी के टैंकर से किसानों ने अपनी प्यास बुझाई। यह टैंकर भी नाकाफी रहा।

जाम की घोषणा से फूले हाथ-पैर
 किसान जन आंदोलन के दौरान शाम तीन बजे जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह ने एटा-टूंडला रोड पर जाम लगाने की घोषणा की। मंच पर मौजूद दोनों जनपदों के एसडीएम व पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह से जाम न लगाने का अनुरोध किया तथा किसानों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई।

जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन
टूंडला-एटा रोड पर किसानों द्वारा जाम लगाने की वजह से वाहनों की कतारें लग गईं। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।  


जाम लगने पर दौड़े अधिकारी
एटा और फीरोजाबाद के डीएम के मौके पर न पहुंचने पर आक्रोशित किसानों ने जैसे ही टूंडला-एटा रोड जाम किया तुरंत ही दोनों जिलों के डीएम ने अपर जिलाधिकारियों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed