फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmers locked Jasrana tehsil due to lack of hearing on problems in Firozabad

Firozabad: किसानों ने जसराना तहसील पर जड़ा ताला, अधिकारी अदंर बंद; बोले-समस्याओं पर कोई सुनने को तैयार नहीं

Sat, 16 Sep 2023 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 05:43 PM IST
सार

फिरोजाबाद में किसानों ने जसराना तहसील पर ताला जड़ दिया। अधिकारी अदंर ही बंद रहे। किसान बोले कि समस्याओं पर कोई सुनने को तैयार नहीं। जब तक समाधान नहीं होता प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Farmers locked Jasrana tehsil due to lack of hearing on problems in Firozabad
Firozabad: किसानों ने जसराना तहसील पर जड़ा ताला, अधिकारी अदंर बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान) से जुड़े किसान नेता एवं किसान जसराना तहसील पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी की और सुनवाई होने पर तहसील के गेट में ताला बंद कर दिया। कुछ देर बाद तहसीलदार के समझाने पर गेट खोला। इसके बाद एसडीएम एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन होगा।

विज्ञापन


यूनियन के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में किसान जसराना तहसील पहुंचे। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। एसडीएम के समाधान दिवस में होने के कारण ज्ञापन लेने नहीं आने पर किसान नेताओं ने हंगामा किया और तहसील के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- धर्मशाला की जमीन कब्जे का मामला: भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील के प्रवेश द्वार के बंद होने की जानकारी मिलने पर तहसीलदार किसानों से बात करने पहुंचे। तहसीलदार लालता प्रसाद के समझाने पर किसानों ने एसडीएम आदेश सिंह सागर एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 10 वर्षों से भी अधिक समय से तैनात लेखपालों को स्थानांतरित किया जाए। 

यह भी पढ़ेंः- UP: आपके घर के आसपास निकलता है सांप...तो डरें नहीं, लिख लें यह नंबर और मिलाएं फोन; टीम आएगी पकड़कर ले जाएगी

ग्राम पंचायत मचन के तालाब में अधिक पानी होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गांव में संक्रामक रोग फैलने से ग्रामीण आशंकित हैं। सड़क पर घूम रहे गोवंश की व्यवस्था करने को कहा। वहीं पिलख्तर जैत में कुछ लोगों द्वारा नाली निर्माण कार्य को रुकवाने का आरोप लगाया। इस दौरान किसान नेता एवं किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed