फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmers' anger erupted over the arbitrary actions of the Mandi Committee, causing uproar.

Firozabad News: मंडी समिति में मनमानी पर फूटा किसानों का गुस्सा, हंगामा

Wed, 19 Nov 2025 07:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 19 Nov 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers' anger erupted over the arbitrary actions of the Mandi Committee, causing uproar.
- एडीएम एवं एसडीएम ने किया खरीद केंद्र का निरीक्षण
विज्ञापन


- एडीएम ने बाजरा की फसल का लिया सैंपल, जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। नवीन मंडी समिति में किसानों के बाजरे की खरीद न होने पर किसानों में नाराजगी रही। इसके लिए उन्होंने हंगामा किया। साथ ही केंद्र प्रभारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सूचना पर एडीएम एवं एसडीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत कर आरोपों की जांच की।

बुधवार को किसानों ने मंडी समिति में हंगामा किया। उनका आरोप था कि खरीद केंद्र प्रभारी मनमानी कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एडीएम विशु राजा तथा एसडीएम डॉ. गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। जहां एडीएम ने बाजरे का सैंपल भी लिया। आरोप था कि अधिकारी फसल की खरीद में मनमानी कर रहे हैं। कुछ दिन फसल की खरीद को बंद कर दिया जाता है, जबकि किसान प्रतिदिन फसल बेचने आता है।
विज्ञापन

व्यापारी किसानों से 2100 रुपये क्विंटल की खरीद कर सरकारी दर 2700 में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। जिससे किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। इस बारे में एसडीएम डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर खरीद केंद्र का निरीक्षण किया गया। सैंपल भरवाया गया है। किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना गया है। इस मामले में विपणन अधिकारी लवदीप कुमार का कहना है कि किसानों से सरकारी नियमों के तहत ही फसल की खरीददारी की जा रही है। उन पर लगे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed