{"_id":"601ab54f8ebc3e4a1c3b8685","slug":"farmers-adopted-modern-methods-of-farming-to-increase-income-firozabad-news-agr479088733","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमदनी बढ़ाने के लिए किसान अपनाए खेतीबाडी के आधुनिक तौर तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमदनी बढ़ाने के लिए किसान अपनाए खेतीबाडी के आधुनिक तौर तरीके
विज्ञापन
किसान मेला में मौजूद किसानों को सम्मानित करे विधायक शिकोहाबाद डॉ मुकेश वर्मा
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत उद्यान विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र हजरतपुर में दो दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया। मेला के द्वितीय सत्र में किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के इरादे से किसान उत्पादन संघ के गठन पर विशेषज्ञों का जोर रहा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के बारे में जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केंद्र हजरतपुर में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला के दूसरी व अंतिम सत्र का शुभारंभ विधायक शिकोहाबाद डॉ. मुकेश वर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए बिचौलियों से बचें। इसके लिए ब्लॉकवार किसान उत्पादक संघ का गठन किए जाने की आवश्यकता है। लघु, सुक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के निदेशक डॉ. बृजेश यादव ने किसानों को पोष्टिकता से परिपूर्ण कृषि उत्पाद प्राप्त करने के लिए जैविक खेती की ओर उन्मुख होने की सलाह दी। देश व प्रदेश के अन्य हिस्सों से आए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को पैदावार बढ़ाने के लिए आधुनिकता अपनाने पर जोर दिया। जिला उद्यान अधिकारी विनय यादव ने किसानों को ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए लागत को कम करना-उत्पादन बढ़ाना एवं उत्पाद के मूल्य में वृद्वि का मंत्र दिया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. संजीव सचान, डॉ. ओमकार यादव, संजीव कुमार बैजल, सुभाष शर्मा के अलावा पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभंजन शुक्ला ने भी किसानों के साथ अपने अनुभव साझा किए।