फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer union officials took to the streets in protest against encroachment

Firozabad News: अतिक्रमण के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान यूनियन के पदाधिकारी

Thu, 01 May 2025 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 01 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer union officials took to the streets in protest against encroachment
नगरपालिका के सामने धरने पर बैठे किसान यूनियन के पदाधिकारी।  - फोटो : नगरपालिका के सामने धरने पर बैठे किसान यूनियन के पदाधिकारी।
शिकोहाबाद। अतिक्रमण और समस्याओं का समाधान न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार का संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले नगरपालिका के सामने धरना-प्रदर्शन किया। नगरपालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन


तहसील तिराहे से लेकर स्टेशन रोड, एटा चौराहा, मैनपुरी चौराहा, रूकनपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के चलते पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। बुधवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। काफी संख्या में किसान नेता नगरपालिका के सामने धरना दिया। पुष्पेन्द्र यादव ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का जमकर बंदरबांट हो रहा है। अतिक्रमण की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार यादव, कार्यालय अधीक्षक हृदयराम यादव समेत कुलदीप यादव ने लिखित में आश्वासन दिया कि 7 मई से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस अवसर पर योगेश यादव, सीपी सिंह, ओमवीर सिंह, अखिलेश शर्मा, ओमवीर सिंह, अजय मोहन शर्मा, योगेश कुशवाहा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed