{"_id":"68efd61eb8031cbf7b0df0bf","slug":"farmer-shot-dead-in-embankment-dispute-in-firozabad-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेड़ के विवाद में बहा खून...सीने में गोली मारकर किसान की हत्या, गांव में फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेड़ के विवाद में बहा खून...सीने में गोली मारकर किसान की हत्या, गांव में फोर्स तैनात
Wed, 15 Oct 2025 10:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:43 PM IST
सार
गोली सीने में लगने से किसान की माैके पर ही माैत हो गई। घटना को लेकर तनाव की स्थिति के चलते गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अधिकारियों ने भी गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
टूंडला के गांव मदावली में खेत की मेड़ (सीमा) के पुराने विवाद में बुधवार रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में भारी तनाव व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल रात में ही तैनात किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
पुलिस के अनुसार गांव मदावली निवासी धर्मवीर (43) बुधवार देर शाम करीब 8:30 बजे टूंडला से अपने घर लौट रहे थे। धर्मवीर पक्ष का आरोप है कि जैसे ही वह गांव निवासी लालता प्रसाद के घर के सामने पहुंचे मेड़ विवाद से जुड़े दूसरे पक्ष ने उन पर गोली चला दी। गोली सीने में लगने से धर्मवीर सड़क पर ही गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोलीकांड होते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने गांव के ही लालता प्रसाद पर गोली मारने का सीधा आरोप लगाया है।

पुलिस ने गांव में संभाला मोर्चा
जिस वक्त यह घटना हुई एसएसपी सौरभ दीक्षित टूंडला शहर में पैदल मार्च कर रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ अंबरीश कुमार और थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल तत्काल मदावली गांव पहुंचे।
एसपी सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी लालता प्रसाद एवं अन्य की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।