{"_id":"5dab16f38ebc3e014d68273c","slug":"farmer-problems-firozabad-news-agr4113417180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूखदार किसानों को दिया जा रहा बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूखदार किसानों को दिया जा रहा बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिले में आलू, लहसुन और प्याज के बीज वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन ने बीज वितरण में धांधली की शिकायत जिला उद्यान अधिकारी से की है। भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व जिला उद्यान अधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल के अनुसार बीज वितरण कार्य के लिए लगाए गए विभागीय कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।
आलू, लहसुन एवं प्याज बीज के लिए पंजीकरण कराने वाले किसानों को नियमानुसार बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जबकि रसूखदार कई किसानों को बिना रजिस्ट्रेशन आलू का बीज बांटा गया है। किसान यूनियन नें जिला उद्यान अधिकारी विनय यादव को दिए शिकायती पत्र में बीज वितरण व्यवस्था निष्पक्षता के साथ पूर्ण कराने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में उच्चाधिकारियों से शिकायत की चेतावनी दी। प्रतिनिधि मंडल में श्याम वीर सिंह वर्मा, इंदल सिंह, सुरेश चंद राकेश वर्मा आदि शामिल थे।