फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Farmer dies of electric shock while installing fan wire

Firozabad News: पंखे का तार लगाते समय करंट से किसान की मौत

Sun, 10 May 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 10 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of electric shock while installing fan wire
फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर के लखनपुर में शनिवार शाम को पंखा लगाते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर के गांव लखनपुर निवासी प्रवेश कुमार (35) पेशे से किसान था। शनिवार शाम को कमरे में सोने के लिए पंखे का प्लग नहीं होने के कारण तार लगा रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। करंट लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। करंट लगने की जानकारी होते ही परिजन दौड़ते हुए किसान के पास पास पहुंच गए। मौके पर परिजन के साथ काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर गांव पहुंच गए। किसान की मौत की जानकारी होते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रविवार सुबह शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। परिजन ने बताया कि वह दो भाई में दूसरे नंबर का था। फुफेरे भाई भीम सिंह ने बताया उसकी शादी तीन माह पूर्व जिला मिर्जापुर से हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी सुमन को रोता बिलखते छोड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed