{"_id":"67057f681e382f08450febe4","slug":"farmer-dies-after-being-buried-under-wall-debris-one-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-134919-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दीवार के मलबे में दबकर किसान की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दीवार के मलबे में दबकर किसान की मौत, एक घायल
Wed, 09 Oct 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
जसराना। गांव कबिलपुर कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दो लोग दब गए। आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां एक किसान को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य को परिजन उपचार के लिए दूसरे स्थान लेकर चले गए। तहसील जसराना के थाना एका के गांव कबिलपुर निवासी सत्यवीर सिंह (50) का गांव में ही कच्चा मकान है। पिछले दिनों हुई बारिश से मकान जर्जर हो चुका है। इसी वजह से सत्यवीर सिंह गांव के ही श्रमिक चंद्रपाल के साथ मकान के बाहर लगी दीवार को हटवा रहे थे। इसी दौरान मंगलवार की दोपहर अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से सत्यवीर सिंह और चंद्रपाल मलबे में दब गए। तेज आवाज के साथ गिरी दीवार के चलते वहां अफरा तफरी मच गई। वहीं परिजन में चीख पुकार मच गई।
परिजन ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला। मलबे में दबे चंद्रपाल को परिजन उपचार के लिए कहीं लेकर चले गए। जबकि सत्यवीर सिंह को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सत्यवीर सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।