{"_id":"667bedc570d57c96710fd180","slug":"farmer-died-after-being-struck-by-lightning-in-firozabad-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, बचाव के लिए पेड़ के नीचे रुक गए; उसी पेड़ पर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, बचाव के लिए पेड़ के नीचे रुक गए; उसी पेड़ पर गिरी
Wed, 26 Jun 2024 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:11 PM IST
सार
सुहागनगरी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। वह बचाव के लिए पेड़ के नीचे रुक गए थे। उसी पेड़ पर बिजली गिरी।
विज्ञापन
जन सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। वह मक्का की फसल की रखवाली और पशुओं की देखभाल के लिए खेत पर थे। बिजली कड़की तो बचाव के लिए एक पेड़ के नीचे रुक गए। उसी पेड़ पर बिजली गिर गई। वह चपेट में आ गए। कर रहे एक किसान पर बिजली गिर गई।
विज्ञापन
घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र फुलरई गांव की है। गांव निवासी 54 वर्षीय जन सिंह ने खेत में मक्का की फसल की है। वहीं खेत पर ही उनके पशु भी बंधते हैं। रात को पशुओं की देखभाल करने और फसल की निगरानी के लिए वह खेत पर ही थे।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि रात के समय बिजली कड़कड़ाने लगी। वह बिजली से बचने के लिए पेड़ के पास जाकर खड़े हो गए। तभी पेड़ पर बिजली गिरी और उनकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। बताया कि उनको तीन बेटे हैं। एक की शादी हुई है।
विज्ञापन